Skip to main content

आपके मन में भी हैं vegetarian food से जुड़े ये myths, तो जानें उनकी सच्‍चाई

वेजिटेरियन डाइट को दुनिया का सबसे हेल्‍दी भोजन माना जाता है क्‍योंकि इसमें सभी तरह के पोषक तत्‍व आपको आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन कई महिलाओं के मन में वेजिटेरियन डाइट को लेकर कई दुविधाएं है। कुछ महिलाओं को लगता हैं कि इसमें प्रोटीन की कमी होती है तो कुछ का मानना हैं कि आयरन की मात्रा कम होती है। इस में कितनी सच्‍चाई है ये जानने के लिए हमने Shalimar स्थित Forties Hospital की Dietician सिमरन सैनी से बात की तब उन्‍होंने हमें इसके बारे में विस्‍तार से बताया। 
Dietician सिमरन सैनी का कहना हैं कि ' वेजिटेरियन डाइट से हमें सभी तरह के पोषक तत्‍व मिल जाते हैं लेकिन यह बात सच है कि दो तरह की चीजें वेजिटेरियन डाइट से आपको सही मात्रा में नहीं मिल सकती है, पहली बी-12 और दूसरी फैट। यह दोनों चीजों आपको नॉन वेजिटेरियन डाइट से भरपूर मात्रा में मिल सकती हैं। हालांकि वे‍जिटेरियन फूड में इसकी कुछ मात्रा होती है।' 

Myths: प्रोटीन होता है कम

Facts: हममें से ज्‍यादातर महिलाएं अपने बच्‍चों को प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अंडा खाने के लिए जरूर देती हैं। लेकिन सिमरन सैनी का कहना हैं कि आप वेजिटेरियन डाइट से भी इसकी कमी को पूरा कर सकती है। जी हां टोफू, बीन्स, दाल और फलियां और क्विनोआ में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
vegetarian diet health  ()

Myths: बच्चों के लिए जरूरी है नॉनवेज

Facts: ज्‍यादातर महिलाओं को लगता है कि बच्‍चों के संतुलित विकास के लिए नॉनवेज बहुत जरूरी है। हालांकि यह सच है कि नॉनवेज में पाया जाने वाला प्रोटीन और आयरन बच्चों के शारीरिक विकास में मददगार साबित होता है, पर इस मतलब यह बिल्‍कुल नहीं है कि शाकाहारी बच्चे कमजोर होते हैं। अगर उन्हें पर्याप्त मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स, सब्जियां और दालें खिलाई जाएं तो इससे उनका संतुलित शारीरिक विकास होता है। दरअसल एमिनो एसिड प्रोटीन का प्रमुख स्रोत है, जो कि दालों और सब्जियों में भी पाया जाता है। इसी तरह हरी पलेदार सब्जियों में भी पाया जाता है।

Myths: फैट की रहती है हमेशा कमी

Facts: कुछ हद तक माना जाता है कि वेजिटेरियन डाइट में फैट की कमी होती है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं हैं, वेजिटेरियन डाइट में भी फैट पाया जाता है।

Myths: वेजिटेरियन मे होता है कम आयरन

Facts: यह मानना तो बिल्‍कुल भी सही नहीं है क्‍योंकि वेजिटेरियन फूड में भी भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। बीन्स और टोफू जैसी वेजिटेरियन चीजों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसके अलावा हरी पत्‍तेदार सब्जियों खासतौर पर पालक आयरन से भरपूर होती है।
vegetarian diet health  ()

Myths: मिलती है कम एनर्जी

Facts: किसी भी व्‍यक्ति की बॉडी में एनर्जी लॉस होने की सबसे बड़ी वजह है आयरन और विटमिन B12 की कमी। हालांकि बी-12 आपको नॉन वेजिटेरियन फूड से ही भरपूर मात्रा में मिलता है लेकिन कुछ वेजिटेरियन फूड जैसे दूध और ईस्‍ट में मिल सकता है। इसके अलावा आयरन पालक, दाल और फलियां, बीन्स आदि से मिल सकता है।

Myths: वेजिटेरियन फूड टेस्टी नहीं होता है

Facts: वेजिटेरियन में प्रयोग होने वाली सब्जियों का कुदरती रूप में अपना एक स्वाद होता है और उन्हें पकाते समय अगर सही तरीके को अपनाया जाये और स्वादानुसार मसालों का प्रयोग करें तो स्वाद कई गुणों बढ़ जाता है। जी हां सही मसाले और सही मिश्रण वेजिटेरियन खाने को और भी स्वादिष्ट बनाता है। 

Myths: भूख लगती है ज्यादा

Facts: ऐसा तो बिल्‍कुल भी नहीं है क्‍योंकि सिमरन सैनी का कहना हैं कि वेजिटेरियन डाइट में फाइबर इतना ज्यादा होता कि इसे खाने के बाद आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। साथ ही ब्लड शुगर लेवल को स्थिर कर भूख की इच्छा को कम करता है।

इसलिए लाइफ में किसी भी myths और facts को स्वीकार करने से पहले कई बार सोचें।


  • Pooja Sinha
  • Her Zindagi Editorial

Comments

Popular posts from this blog

दिल को रखना है हेल्दी तो खाएं ये फूड आइटम्स

अखरोट खाएं और अस्‍थमा से छुटकारा पाएं

वजन बढ़ाने की हर कोशिश हो गई है नाकामयाब तो ऐसे खाएं किशमिश