Posts

Showing posts from July, 2019

ये 11 अच्छी आदतें अपने बच्चों को जरूर सिखाएं

Image
आपके बच्चे में अच्छी आदतों का होना बहुत जरुरी है, क्योंकि ये आपके बच्चे को एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है। हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें बचपन में कई अच्छी आदतें सिखाते हैं और हमारी जिम्मेदारी बनती हैं की हम अपनी उन अच्छी आदतों को अपने बच्चों को भी दें। कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिनको आपको अपने बच्चे को बचपन में ही सिखा देनी चाहिए, ये वैसी आदतें होती हैं जो हमेशा और हर उम्र में आपके बच्चे के साथ रहती हैं। कुछ आदतें बच्चों के अंदर बचपन में ही पनपने लगते हैं और इसीलिए माता-पिता की यह जिम्मेदारी बनती है की वह अपने बच्चे को छोटी-छोटी बातें सिखाना शुरू कर दें। जानें वह कौन सी आदतें हैं जो आपको अपने बच्चे को जरूर सिखानी चाहिए। इसे जरूर पढ़ें: आपके नटखट बच्चे झटपट मान लेंगे आपका कहना अगर आप ये तरीके आजमाएंगी सही और गलत में फर्क करना सिखाएं  बच्चे को सही और गलत में फर्क करना सिखाएं, तभी उनमें निर्णाय लेने की क्षमता का विकास होगा। अगर बच्चा सही गलत में अंतर करना सीख जाएगा तो वह खुद से गलत का साथ नहीं देगा बल्कि सही के साथ चलेगा। बड़ों से कैसे बात की जाए  सबसे पहले बच्चे को बड़ों का आद

जैतून के तेल से बेहतर है सरसों का तेल, ये 5 फायदे जानकर हैरान हो जाएंगी आप कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें इंडियन किचन से कभी अलग नहीं किया जा सकता और इसमें से एक है सरसों का तेल। आइए जानेें, सरसों तेल खाने और इसको लगाने के क्या-क...

Image
हमारे देश में सरसों के तेल का इस्तेमाल तकरीबन हर घर में किया जाता है। सरसों तेल हर किचन का अहम हिस्सा है और लगभग हर घर में सरसों के तेल में खाना पकाया जाता है। सदियों से इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जा रहा है। वैसे मार्किट में और भी कुकिंग ऑयल हैं जैसे-ऑलिव ऑयल या जैतून का तेल, रिफाइंड ऑयल, कैनोला तेल, राईस ब्रान ऑयल, वेजिटेबल ऑयल, तिल का तेल और मूंगफली का तेल। इसे जरूर पढ़ें: चेहरे के दाग को 7 दिनों में दूर करते हैं दादी मां के ये 2 अचूक नुस्‍खें  वैसे तो सभी तेल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन सरसों के तेल को कई रोगों से बचाव के लिए अहम माना जाता है। सरसों तेल को हार्ट संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए जाना जाता है। यह तेल खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं और अच्छे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल का बेलेंस बना रहता हैं। वैसे लोग आजकल ऑलिव ऑयल की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है ऑलिव ऑयल हमारे देश का नहीं हैं इसलिए ये हमारे शरीर के लिए इतना फायदेमंद नहीं हैं, जितना की सरसों का तेल फायदेमंद हैं। इसका कारण यह हैं की किसी भी द