स्वाद के साथ-साथ Pineapple है सेहत के लिए भी बेहतरीन
आपका पसंदीदा फ्रूट पाइनेप्पल टेस्टी स्मूदी और ड्रिंक्स बनाने के साथ आपकी हेल्थ बनाए रखने में भी है मददगार। पाइनेप्पल से आपका immune system, respiratory health, digestion अच्छा रहता है। साथ ही यह हड्डियां मजबूत रखने, जलन कम करने, खांसी और सर्दी-जुकाम ठीक रखने में भी कारगर है। यह न्यूट्रिएंट्स का खजाना है। इसमें vitamins और minerals जैसे कि potassium, copper, manganese, calcium, magnesium, vitamin C, beta-carotene, thiamin, vitamin B6, folate और bromelain पाए जाते हैं। साथ ही इसमें soluble और insoluble fiber भी होता है। आइए जानें इस फ्रूट के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में- अर्थराइटिस में मिलता है आराम पाइनेप्पल खाने से मांसपेशियों और जोड़ों में जलन का अहसास कम होता है, खासतौर पर अर्थराइटिस की परेशानी में इसे खाने से बहुत फायदा मिलता है। पाइनेप्पल में पाए जाने वाले एक rare enzyme bromelain से कॉम्प्लेक्स प्रोटीन को ब्रेक डाउन करने और जलन शांत करने में बहुत कारगर माना गया है। इसके नियमित सेवन से अर्थराइटिस के लक्षणों में भी कमी आती है। बढ़ती है इम्यूनिटी पाइनेप्प...